Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में दो लोगों को गोली मारकर भाग रहे अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़ा, पीट-पीटकर की हत्या

short by अनिल कुमार / on Saturday, 11 November, 2023
सारण (बिहार) में शुक्रवार को दो लोगों को गोली मारकर भाग रहे रवींद्र नामक कुख्यात अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। बकौल पुलिस, किसी बात को लेकर रवींद्र ने दोनों पर गोली चला दी जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और वे खतरे से बाहर हैं।