Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में बीजेपी विधायक के भतीजे की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 6 March, 2024
कटिहार (बिहार) में बुधवार सुबह बीजेपी विधायक कविता पासवान के 35 वर्षीय भतीजे नीरज पासवान की 2 बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के बाद लोगों ने बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। नीरज पूर्व मेयर शिवराज पासवान हत्याकांड में आरोपी था और वह हाल ही में जेल से छूटकर बाहर निकला था।