Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में दूसरे ग्रुप का खून चढ़ाने से हुई मरीज़ की मौत के बाद हटाए गए 3 डॉक्टर

short by खुशी / on Saturday, 24 February, 2024
जयपुर (राजस्थान) के सवाई मानसिंह अस्पताल (एसएमएस) में दूसरे ग्रुप का खून चढ़ाए जाने के बाद एक मरीज़ की मौत के मामले में 3 डॉक्टरों को एपीओ (पदस्थापन की प्रतीक्षा) व एक नर्सिंग ऑफिसर निलंबित किया गया है। गौरतलब है, O+ ब्लड ग्रुप वाले मरीज़ को AB+ ग्रुप का ब्लड चढ़ाए जाने के बाद उसकी किडनियां फेल हो गई थीं।