मिडल क्लास परिवार से आती हूं, उनके लिए ऐसे विषय चौंकाने वाले हो सकते हैं: 'लस्ट...' पर कृति
ऐक्ट्रेस कृति सेनन ने 'लस्ट स्टोरीज़' ठुकराने पर 'कॉफी विद करण' में कहा है, "मैं मिडल क्लास परिवार से आती हूं...उनके लिए ऐसे विषय चौंकाने वाले हो सकते हैं।" इससे पहले शो के होस्ट करण जौहर ने कहा था कि कृति ने अपनी मम्मी के कहने पर 'लस्ट स्टोरीज़' ठुकराया था जिसके बाद उसमें अभिनेत्री कियारा आडवाणी को लिया गया।


