Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कट्टर विचारधारा वाले कैदियों को जेल में अलग रखें: गृह मंत्रालय ने राज्यों को लिखा पत्र

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 12 January, 2023
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कहा है कि जेलों में बंद कट्टरपंथ की विचारधारा फैलाने वाले कैदियों को अलग बैरक में रखें। पत्र में जेल अधिकारियों को जेलों में डि-रेडिकलाइज़ेशन सत्र शुरू करने को भी कहा गया है ताकि गुमराह कैदियों की मानसिकता में बदलाव लाया जा सके।