Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली एम्स के नए निदेशक बने डॉ. एम. श्रीनिवास, डॉ. रणदीप गुलेरिया हुए रिटायर

short by अनिल कुमार / on Friday, 23 September 2022
हैदराबाद (तेलंगाना) स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डीन डॉ. एम. श्रीनिवास दिल्ली एम्स के नए निदेशक नियुक्त किए गए हैं। डॉ. श्रीनिवास ने डॉ. रणदीप गुलेरिया की जगह ली है जिनका कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हुआ। गौरतलब है, डॉ. गुलेरिया का कार्यकाल 24-मार्च को समाप्त हो रहा था जिसे तीन-तीन महीने के लिए दो बार बढ़ाया गया था।