चुनाव नतीजों के बीच कांग्रेस ने शेयर की विक्ट्री साइन दिखाते गांधी परिवार की तस्वीर
लोकसभा चुनाव 2024 में लगभग 232 सीटों पर कांग्रेस के नेतृत्व वाले 'INDIA' ब्लॉक की जीत/बढ़त के बीच कांग्रेस ने गांधी परिवार के साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ खड़गे विक्ट्री साइन दिखाते नज़र आ रहे हैं। कांग्रेस ने कैप्शन में लिखा, "धन्यवाद हिंदुस्तान। ✌️❤️"
read more at X (formerly twitter)


