Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विश्व कप से अपनी टीम के बाहर होने के बाद जापानी कोच ने फैन्स का झुककर किया अभिवादन

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Tuesday, 6 December 2022
जापान की फुटबॉल टीम के मुख्य कोच हाजिमे मोरियासु ने क्रोएशिया के खिलाफ टीम के फीफा विश्व कप-2022 के आखिरी मैच के बाद फैन्स का झुककर अभिवादन किया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके इस जेस्चर की तारीफ की है। जापान को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराकर लगातार दूसरी बार क्रोएशिया टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचा है।