प्रतिबंध के बावजूद भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल पर चलता दिखा ऑटो रिक्शा, तस्वीर हुई वायरल
भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल 'अटल सेतु' पर प्रतिबंध के बावजूद एक ऑटो रिक्शा चलता दिखा जिसकी तस्वीर ऑनलाइन वायरल हो गई है। एक X यूज़र ने इस पर कहा, "टोल बूथ होने के बावजूद यह कैसे हो गया?" मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ऑटो का ₹500 का चालान कर दिया है।
read more at लेटेस्टली


