राजस्थान में बालिका गृह से फरार हुईं 4 लड़कियां, चारों नाबालिग अपने-अपने घर से भागी हुई थीं
डूंगरपुर (राजस्थान) के मुस्कान संस्थान के बालिका गृह से 4 नाबालिग लड़कियां फरार हो गई हैं। संरक्षण गृह के एक स्टाफ ने पुलिस को बताया कि लड़कियां नहाने की बात कहकर बाथरूम गई थीं और वहां से वेंटिलेटर के रास्ते से भाग गईं। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष भावेश जैन के मुताबिक, सभी बच्चियां अपने-अपने घरों से भागी हुई थीं।
read more at Hindustan Times


