इस साल यूपी, केरल और महाराष्ट्र में ज़ीका वायरस के कुल 231 मामले सामने आए: केंद्र
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने मंगलवार को राज्यसभा को बताया कि इस साल उत्तर प्रदेश, केरल और महाराष्ट्र से ज़ीका वायरस के कुल 231 मामले सामने आए हैं और अब तक कोई मौत नहीं हुई। बकौल पवार, केरल में 83, महाराष्ट्र में 1 और उत्तर प्रदेश में 147 मामले दर्ज किए गए हैं।


