वनडे विश्व कप के फाइनल मैच में 5.9 करोड़ व्यूअर्स के साथ टूटा ओटीटी स्ट्रीमिंग का रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को खेले गए वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मैच को डिज़्नी+हॉटस्टार पर 5.9 करोड़ लोगों ने देखा जो ओटीटी स्ट्रीमिंग का नया रिकॉर्ड है। डिज़्नी+हॉटस्टार के अनुसार, पिछला रिकॉर्ड इस टूर्नामेंट के भारत-न्यूज़ीलैंड सेमीफाइनल मैच (5.3 करोड़ व्यूअर्स) के नाम था। बकौल डिज़्नी+हॉटस्टार, यह रिकॉर्ड क्रिकेट प्रशंसकों के समर्थन से बना है।
read more at Moneycontrol हिंदी


