Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शेन वॉर्न ने ऐशेज़ की अपनी पहली गेंद पर फेंकी थी 'बॉल ऑफ द सेंचुरी'

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 4 March, 2022
महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न ने 4 जून, 1993 को अपने पहले ऐशेज़ टेस्ट की अपनी पहली गेंद पर 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' फेंकी थी। दरअसल, उन्होंने लेग-ब्रेक डिलीवरी फेंकी थी जो लेग-स्टंप के बाहर पड़कर इंग्लिश बल्लेबाज़ माइक गेटिंग के ऑफ-स्टंप को जा लगी थी। इतने टर्न की वजह से ही इसे 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' कहा जाता है।