नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफज़ई ने असर मलिक से की शादी, तस्वीरें कीं शेयर
ऐक्टिविस्ट व नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफज़ई ने ब्रिटेन के बर्मिंघम में असर मलिक से शादी कर ली है। 24-वर्षीय मलाला ने मंगलवार को ट्विटर पर निकाह सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "आज का दिन मेरी ज़िंदगी का एक अनमोल दिन है। असर और मैं शादी के बंधन में बंध गए हैं...कृपया हमें अपनी शुभकामनाएं दें।"
read more at abp न्यूज़


