Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तबीयत बिगड़ने पर पंजाब से रैली छोड़कर जयपुर लौटे अशोक गहलोत, व्हीलचेयर पर दिखे

short by खुशी / on Wednesday, 29 May, 2024
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रस्तावित रैली छोड़कर जयपुर लौट गए। गहलोत ने व्हीलचेयर पर बैठे हुए अपनी तस्वीर शेयर कर 'X' पर बताया, "स्लिप डिस्क संबंधी परेशानी होने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर सारे कार्यक्रम रद्द करते हुए जयपुर आना पड़ा है।"