यूपी के मंत्री धर्म सिंह सैनी ने दिया इस्तीफा, अखिलेश बोले- सपा में स्वागत है
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सैनी के साथ तस्वीर शेयर कर ट्वीट किया, "सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!" इससे पहले, स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान ने यूपी के मंत्री पद से इस्तीफा दिया था।
read more at ABP न्यूज़


