Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अजित पवार के पास विधायी बहुमत है, उनका गुट असली एनसीपी है: महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर

short by शिव / on Thursday, 15 February, 2024
महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने एनसीपी के विधायकों की अयोग्यता के मामले में फैसला सुनाते हुए उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के गुट को असली एनसीपी बताया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल को विधायक दल के बहुमत से परिभाषित कर सकते हैं और अजित के पास विधायी बहुमत है। बकौल नार्वेकर, अजित के पास 41 विधायकों का समर्थन है।