मनी लॉन्डरिंग मामले में 13 जून तक बढ़ाई गई दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की ईडी हिरासत
दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में गिरफ्तार मंत्री सत्येंद्र जैन की ईडी हिरासत 13-जून तक बढ़ा दी। जैन और उनकी पत्नी पर ₹1.47-करोड़ की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। ईडी ने जैन और उनके सहयोगियों के यहां छापेमारी में 1.8-किलो सोना और ₹2.8 करोड़ नकदी मिलने की बात कही थी।
read more at हिन्दुस्तान


