राजस्थान में 50 वर्षीय शख्स को सांप ने काटा, सांप को मारकर अस्पताल साथ लेकर पहुंचे परिजन
चूरू (राजस्थान) में 50 वर्षीय दिलीप सिंह को सांप ने काट लिया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, शख्स के परिजन सांप मारकर डिब्बे में बंद कर अस्पताल ले गए। बकौल परिजन, चिकित्सकों को काटने वाले सांप की प्रजाति का पता होने पर उपचार में आसानी होती है और पीड़ित की जान बचाई जा सकती है।
read more at News18 हिंदी


