ऐम्बुलेंस के पैसे न होने पर पश्चिम बंगाल में कंधे पर मां का शव लेकर अस्पताल से निकला शख्स
जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में ऐम्बुलेंस के लिए पैसे न होने पर एक शख्स अपनी मां का शव कंधे पर उठा कर अपने पिता के साथ अस्पताल से घर के लिए पैदल निकल गया। शख्स के मुताबिक, ऐम्बुलेंस चालक ने शव को ले जाने के लिए ₹3,000 मांगे थे। हालांकि, बाद में एक सामाजिक संगठन ने शख्स को वाहन मुहैया कराया।
read more at abp न्यूज़


