तमिलनाडु में जल्लीकट्टू देखने आए 14 वर्षीय किशोर के पेट पर सांड ने किया हमला, हुई मौत
तमिलनाडु के धर्मपुरी में आयोजित जल्लीकट्टू खेल को देखने आए 14 वर्षीय किशोर के पेट पर एक सांड ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल नाबालिग को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि इस साल जल्लीकट्टू उत्सव के दौरान अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है।
read more at हिन्दुस्तान


