Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'अग्निपथ' योजना को लेकर सर्वे करा रही भारतीय सेना, हो सकता है बदलाव: रिपोर्ट्स

short by विकास कुमार / on Thursday, 23 May, 2024
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय सैन्य सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया के लिए लाई गई 'अग्निपथ' योजना को लेकर सेना एक सर्वे करा रही है। बकौल रिपोर्ट्स, सर्वे में सैन्य अधिकारियों, ट्रेनिंग स्टाफ और भर्ती प्रक्रिया में शामिल कर्मचारियों से सवाल पूछे गए हैं। वहीं, सर्वे से मिली जानकारी को केंद्र सरकार के सामने पेश कर कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।