Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राम मंदिर के समारोह से पहले अयोध्या में जलाई गई 108 फीट लंबी अगरबत्ती, सामने आया वीडियो

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 16 January, 2024
22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह से पहले मंगलवार को अयोध्या में 108 फीट लंबी अगरबत्ती जलाई गई जिसका वीडियो सामने आया है। इसे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज की उपस्थिति में जलाया गया। गुजरात में तैयार यह अगरबत्ती कथित तौर पर डेढ़ महीने तक जलेगी।