Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में दोगुना हुआ मुखिया और सरपंच का मानदेय, राज्य कैबिनेट ने दी मंज़ूरी

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 8 January, 2024
बिहार कैबिनेट ने सोमवार को हुई बैठक में मुखिया, उप-मुखिया, वॉर्ड सदस्य, सरपंच और पंच का मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी। मुखिया व सरपंच को अब ₹2,500 की जगह ₹5,000/माह, उप-मुखिया व उप-सरपंच को ₹1,200 की जगह ₹2,500/माह और वॉर्ड सदस्य व पंच को ₹500 की जगह ₹800/माह मिलेंगे। यह फैसला 1 अप्रैल, 2024 से प्रभावी होगा।
read more at Dainik Bhaskar