लेक्चर देने के बजाय अपने घर को दुरुस्त करें: पाक द्वारा कश्मीर मुद्दा उठाए जाने पर भारत
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा सीआईसीए समिट (अस्ताना) में भारत पर जम्मू-कश्मीर में अत्याचार करने का आरोप लगाए जाने के बाद विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा है, "पाकिस्तान की टिप्पणी...भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है।" उन्होंने कहा, "अल्पसंख्यक समुदायों के साथ बुरे बर्ताव के रिकॉर्ड वाले पाकिस्तान को...दुनिया को लेक्चर देने के बजाय...अपना घर दुरुस्त करना चाहिए।"
read more at इंडिया टीवी


