जयपुर में सीज़ किए गए 19,000 किलो मसाले, मिलाई जा रही थी डंठल
राजस्थान के जयपुर में खाद्य सुरक्षा और औषधि नियंत्रण विभाग ने विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में मसाला फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुए 19,000 किलोग्राम से अधिक मसालों को मिलावटी होने के आधार पर सीज़ किया है। अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि धनिया के साथ डंठल भी पीसे जा रहे थे और हल्दी व मिर्च में रंगों की मिलावट मिली।
read more at News18 हिंदी


