एमपी ने सभी कोविड-19 प्रतिबंधों को किया खत्म; 100% क्षमता के साथ खुलेंगे थिएटर व स्कूल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य में रात्रि कर्फ्यू सहित सभी कोविड-19 प्रतिबंध बुधवार से समाप्त हो जाएंगे। थिएटर, स्कूल, कोचिंग सेंटर, मॉल 100% क्षमता के साथ खुल सकेंगे और शादियों, अंत्येष्टि व धार्मिक समारोहों पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। दुकानदारों व हॉस्टल में 18 साल+ के छात्र-छात्राओं के लिए पूर्ण टीकाकरण ज़रूरी है।
read more at Twitter


