पुणे में क्रिकेट खेलते वक्त 11 वर्षीय लड़के के प्राइवेट पार्ट पर लगी गेंद, हुई मौत
पुणे (महाराष्ट्र) में एक 11 वर्षीय लड़के की अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के दौरान प्राइवेट पार्ट पर बॉल लगने से मौत हो गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि बैट्समैन द्वारा बॉल हिट किए जाने के बाद बॉल लड़के के प्राइवेट पार्ट पर लगती है और लड़का नीचे गिर जाता है।


