Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमआई के आकाश मधवाल ने आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े किए दर्ज

short by रौनक राज / on Thursday, 25 May, 2023
मुंबई इंडियंस (एमआई) के 29-वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ आकाश मधवाल ने आईपीएल प्लेऑफ्स के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए हैं। उन्होंने बुधवार को एलएसजी के खिलाफ 3.3-0-5-5 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज कर यह रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले सीएसके के डग बोलिंगर ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ आईपीएल 2010 के सेमीफाइनल में 4-1-13-4 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए थे।