Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आपने जिस तरह का क्रिकेट खेला उस पर आपको गर्व होना चाहिए: पाक टीम व बाबर से पीएम इमरान

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 12 November 2021
टी20 विश्व कप 2021 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की 5 विकेट से हार के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पाकिस्तान टीम और कप्तान बाबर आज़म के लिए लिखा, "आपने जिस तरह का क्रिकेट खेला और अपनी जीत में जो विनम्रता दिखाई है उस पर आपको गर्व होना चाहिए।"