अगस्त में लगातार 17वें महीने दोहरे अंकों में रही भारत की थोक महंगाई दर
केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत की थोक महंगाई दर (डब्ल्यूपीआई) अगस्त 2022 में घटकर 12.41% रही जो इस साल जुलाई में 13.93% थी। हालांकि, इस गिरावट के बावजूद देश की थोक महंगाई दर लगातार 17वें महीने दोहरे अंकों में बनी हुई है। इससे पहले इस साल जून में डब्ल्यूपीआई 15.18% और मई में 15.88% थी।


