नेपाल में भूकंप से 6 लोगों की हुई मौत; दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए तेज़ झटके
नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, नेपाल में बुधवार तड़के करीब 2 बजे 6.3 तीव्रता का भूकंप आया और इसका केंद्र ज़मीन से 10 किलोमीटर नीचे था। नेपाल में भूकंप के झटकों से एक मकान गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए।
read more at हिन्दुस्तान


