Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड सीएम को सैल्यूट करते समय फोन पर बात करते दिखे एएसपी, हुआ तबादला

short by खुशी / on Saturday, 19 August, 2023
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रिसीव करते समय प्रोटोकॉल का पालन न करने को लेकर कोटद्वार के एएसपी शेखर सुयाल का तबादला किया गया है। दरअसल, आपदा का जायज़ा लेने कोटद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री को रिसीव करते समय एएसपी मोबाइल फोन पर बात करते हुए सैल्यूट करते दिखे थे जिसका वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई की गई।