यूक्रेन के खुफिया विभाग ने यूरोप में सक्रिय 620 'रूसी जासूसों' के नाम व पता शेयर किए
यूक्रेन के सैन्य खुफिया विभाग ने 620 कथित रूसी जासूसों के नाम और पता शेयर किए हैं। यूक्रेनी सैन्य खुफिया विभाग ने एक सूची शेयर करते हुए फेसबुक पर लिखा, "यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने यूरोप में हमलावर देश की आपराधिक गतिविधियों में शामिल रूसी एफएसबी अधिकारियों की एक सूची हासिल की है...हर यूरोपीय को उनके नाम पता होने चाहिए!"
read more at Twitter


