Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एअर इंडिया फरवरी 2023 से अमेरिका व यूरोप के 6 शहरों के लिए शुरू करेगी नॉन-स्टॉप उड़ानें

short by अनिल कुमार / on Wednesday, 23 November, 2022
टाटा समूह की एयरलाइन एअर इंडिया फरवरी-2023 से मुंबई से न्यूयॉर्क (अमेरिका), पेरिस (फ्रांस) और फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) के लिए नई नॉन-स्टॉप उड़ानें शुरू करेगी। इसके अलावा दिल्ली से कोपनहेगन (डेनमार्क), मिलान (इटली) और विएना (ऑस्ट्रिया) के बीच सीधी उड़ानें भी बहाल की जाएंगी। बकौल एअर इंडिया, मुंबई-न्यूयॉर्क (जेएफके इंटरनैशनरल एयरपोर्ट) दैनिक सेवाएं भी 14 फरवरी 2023 से शुरू हो जाएंगी।