18 से 20 साल की उम्र के बाद काफी बच्चे अपने माता-पिता से नाता तोड़ रहे हैं: स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है, "हमारे यहां ऐसे परिवार बढ़ रहे हैं जहां 18-20 या 25 साल की उम्र के बाद काफी बच्चे अपने माता-पिता से नाता तोड़ रहे हैं।" उन्होंने कहा, "यह कड़वी सच्चाई है...पहले ऐसा दौर था कि मेरे माता-पिता या अन्य कोई अगर वृद्धाश्रम के बारे में बोल दे...तो समाज से तीखी प्रतिक्रिया आती थी।"


