'बांग्लादेशी मुस्लिम' इसकी वजह: जहांगीरपुरी हिंसा पर अमन कमिटी की बैठक में बीजेपी पार्षद
जहांगीरपुरी (दिल्ली) में हिंसा के बाद इलाके में शांति स्थापित करने के लिए रविवार को आयोजित अमन कमिटी की बैठक बीजेपी पार्षद गरिमा गुप्ता की टिप्पणी के बाद एकाएक समाप्त हो गई। उन्होंने बैठक में कहा कि इलाके में परेशानी की वजह 'बांग्लादेशी मुसलमान' हैं। इस टिप्पणी के बाद ही पुलिस ने उन्हें रोककर बैठक समाप्त कर दी।


