Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एनसीपी नेता शरद पवार ने की पीएम से मुलाकात, संजय राउत पर ईडी की कार्रवाई का मुद्दा उठाया

short by अंकिता ठाकुर / on Wednesday, 6 April 2022
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बुधवार को संसद में मुलाकात की। इसके बाद पवार ने बताया कि उन्होंने ईडी द्वारा शिवसेना नेता संजय राउत की संपत्ति कुर्क करने का मामला प्रधानमंत्री के समक्ष उठाया है। उन्होंने कहा, "उनके (राउत) खिलाफ यह कार्रवाई इसलिए की गई..क्योंकि वह सरकार के खिलाफ बोलते हैं?"