देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोविड-19 के 14,148 नए केस; 302 मौतें हुईं दर्ज
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 14,148 नए मामले सामने आए और दैनिक पॉज़िटिविटी रेट घटकर 1.22% रह गया। इस दौरान 30,009 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं। वहीं, 302 लोगों की संक्रमण से मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 5,12,924 हो गई है और सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या फिलहाल 1,48,359 है।
read more at MoHFW


