फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का हुआ निधन
फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया है। नितिन को इस महीने की शुरुआत में हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नितिन ने 'बोल राधा बोल', 'दीवानगी', 'रेडी', 'लव के लिए कुछ भी करेगा', 'दस' और 'यमला पगला दीवाना' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया था।
read more at जनसत्ता


