Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में चालक को झपकी आने से खड़े ट्रक से टकराई बारातियों से भरी बोलेरो, 5 लोगों की हुई मौत

short by खुशी / on Wednesday, 13 March, 2024
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में बुधवार सुबह बारातियों से भरी एक बोलेरो कार खड़े ट्रक से टकरा गई जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई व कम-से-कम 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, बोलेरो सवार सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे व चालक को झपकी आने के बाद कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।