विजयवर्गीय बोले- जिस बूथ पर कांग्रेस को वोट नहीं मिलेगा, वहां ₹25 लाख के काम करवाऊंगा
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री व बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कहते दिखे, "जिस पोलिंग बूथ पर कांग्रेस को एक वोट भी नहीं मिलेगा...ऐसे बूथ पर मैं ₹25 लाख के विकास कार्य करवाऊंगा।" इसपर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि यह एक बड़ा अपराध है व चुनाव आयोग इसका संज्ञान ले।
read more at ABP न्यूज़


