Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

97 वर्षीय शख्स ने बनाया कॉम्पिटिटिव बाइक रेसिंग का सबसे उम्रदराज़ रेसर होने का रिकॉर्ड

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Friday, 15 September, 2023
न्यूज़ीलैंड के लेस्ली हैरिस नामक 97-वर्षीय शख्स ने कॉम्पिटिटिव बाइक रेसिंग का सबसे उम्रदराज़ रेसर होने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। हैरिस ने अपने 64-वर्षीय बेटे और 21-वर्षीय पोती के साथ मिलकर यह रिकॉर्ड बनाया। बकौल हैरिस, वह फरवरी 2024 में न्यू मैनफील्ड सर्किट (न्यूज़ीलैंड) में होने वाली रेस में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे हैं।