Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यौन संबंध की सहमति का मतलब महिला का मां बनने का अधिकार खोना नहीं है: दिल्ली की अदालत

short by नेहा भारद्वाज / on Wednesday, 6 October 2021
दिल्ली की एक अदालत के अनुसार, महिला द्वारा सहमति से यौन संबंध बनाने का मतलब यह नहीं कि उसने मां बनने का अधिकार खो दिया है। रेप के आरोपी द्वारा ज़बरदस्ती गर्भपात कराने के केस में कोर्ट ने कहा, "यौन संबंध भले सहमति से बने...लेकिन पार्टनर द्वारा जबरन गर्भपात कराकर प्रजनन के अधिकार का उल्लंघन करने से...सहमति चली जाती है।"