सलमान खान ने गाना 'लग जा गले' गाकर दी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, शेयर किया वीडियो
सलमान खान ने रविवार को इंस्टाग्राम पर दिवंगत गायिका लता मंगेशकर का गाना 'लग जा गले' गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, "लता जी आपके जैसा ना कभी कोई हुआ, ना कभी कोई होगा।" गौरतलब है, करीब 1-माह तक अस्पताल में रहने के बाद 92 वर्षीय गायिका का 6 फरवरी को निधन हो गया था।
read more at ABP न्यूज़


