Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंटरमीडिएट-रेंज बैलेस्टिक मिसाइल 'अग्नि-4' का सफल परीक्षण किया गया

short by अंकिता ठाकुर / on Monday, 6 June, 2022
रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि ओडिशा के ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वीप से इंटरमीडिएट-रेंज बैलेस्टिक मिसाइल 'अग्नि-4' का सफल परीक्षण किया गया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि लॉन्च ने सभी परिचालन मानकों के साथ-साथ सिस्टम की विश्वसनीयता को साबित किया है। बकौल मंत्रालय, अग्नि-4 का सफल परीक्षण भारत की 'विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोधक क्षमता' की नीति की पुष्टि करता है।