आर्यन केस में फरार गवाह के साथ वानखेड़े की क्रूज़ पर छापेमारी वाले दिन की तस्वीरें आईं सामने
एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े और आर्यन के साथ सेल्फी वायरल होने के बाद फरार चल रहे गवाह के.पी. गोसावी की तस्वीरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तस्वीरें क्रूज़ पर छापेमारी वाले दिन की हैं। मामले में एक स्वतंत्र गवाह का दावा था कि एनसीबी और गोसावी ने आर्यन को छोड़ने के लिए शाहरुख खान से ₹25 करोड़ मांगे थे।
read more at Times Now


