Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूक्रेन में 'नरसंहार' के सबूत देखने फ्रांसीसी राष्ट्रपति को किया है आमंत्रित: ज़ेलेंस्की

short by अनिल कुमार / on Monday, 18 April, 2022
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि उन्होंने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को यूक्रेन आकर 'नरसंहार' के सबूत देखने के लिए आमंत्रित किया है। बकौल ज़ेलेंस्की, "मैं...चाहता हूं कि वह (मैक्रों) समझें कि...यह युद्ध नहीं है, बल्कि...नरसंहार है।" दरअसल, हाल ही में मैक्रों ने एक इंटरव्यू में यूक्रेन में रूसी सैन्य हमले को 'नरसंहार' कहने से इंकार किया था।
read more at Times Now