बिहार में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 3 किशोर झुलसे, हालत गंभीर
गोपालगंज (बिहार) में शुक्रवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से वहां पर काम कर रहे 3 किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। घायल किशोरों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज (उत्तर प्रदेश) रेफर किया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में पटाखा कारोबारी को गिरफ्तार किया है।
read more at ABP न्यूज़


