बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर यूके में बीबीसी मुख्यालय के बाहर भारतीयों ने किया प्रदर्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व 2002 के गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर यूके में प्रवासी भारतीयों ने बीबीसी मुख्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया है। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने 'बॉयकॉट बीबीसी' और 'बीबीसी शर्म करो' जैसे नारे भी लगाए। भारतीयों ने लंदन, मैनचेस्टर, बर्मिंघम, ग्लासगो और न्यूकैसल में बीबीसी स्टूडियोज़ का घेराव करने के लिए 'चलो बीबीसी' अभियान चलाया।
read more at इंडिया टीवी


